फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवक की मौत, गांव के लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कलुआ की नगरिया में बृहस्पतिवार की रात एक युवक की मौत हो गई है। युवक के परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि, दूसरे पक्ष का कहना है कि युवक की मौत बीमारी के चलते हुई है।
राम सिंह पुत्र दिवारी लाल निवासी कलुआ की नगरिया मुरसान ने बताया कि उसके परिवार की महिला मंजू की कहासुनी बृहस्पतिवार की देर शाम को गांव के ही लोगों से हो गई थी। आरोप है कि देर शाम को मंजू अपने खेत की ओर देखभाल करने गई तो गांव के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। मारपीट के दौरान परिजन जब मंजू को बचाने आए तो गांव के ही लोगों ने जितेंद्र पुत्र किशन सिंह सहित अन्य लोगों को भी मारापीटा था। मारपीट के दौरान जितेंद्र के सिर में लोगों ने ईंट मार दी थी। जिससे वह घायल हो गया था। घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। युवक की हत्या के मामले की खबर सुनकर शुक्रवार की सुबह सीओ सादाबाद सहित मुरसान पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने मृतक जितेंद्र पुत्र किशन सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं दूसरे पक्ष ने बताया कि जितेंद्र की मौत बीमारी के चलते हुई है। मुरसान कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि पीआरवी को सूचना मिली थी, मृतक जितेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें