सपाइयों का आरोप है कि ज्ञापन कार्यक्रम की सूचना एक दिन पूर्व प्रशासन को दे दी गई थी, इसके बावजूद अधिकारियों ने फोन कर कार्यक्रम स्थगित करने का दबाव बनाया और कार्रवाई की चेतावनी दी।
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और प्रदेश में बढ़ते अपराधों के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम दिलीप कुमार मिश्रा को सौंपा गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मोहसिन मेवाती और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव इमरान पठान ने किया। सपाइयों का आरोप है कि ज्ञापन कार्यक्रम की सूचना एक दिन पूर्व प्रशासन को दे दी गई थी, इसके बावजूद अधिकारियों ने फोन कर कार्यक्रम स्थगित करने का दबाव बनाया और कार्रवाई की चेतावनी दी।