कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर आठ साल की मासूम के साथ किशोर ने दुष्कर्म किया। बालिका की चीख पुकार सुन परिजनों का आता देख किशोर फरार हो गया। परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना खैर के एक गांव का एक व्यक्ति चूरन चटनी बेचने का काम करता है। उसके दो बेटे व एक आठ साल की बेटी है। पत्नी की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। शनिवार को पिता साइकिल से चूरन बेचने गया हुआ था। घर पर दादी और बच्चे अकेले थे। दोपहर तीन बजे पड़ोसी किशोर घर में घुस आया। बालिका को बहला फुसलाकर अपने घर की छत पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बालिका चीखी चिल्लाई तो दादी नीचे से आवाज लगाते हुए उसके पास पहुंची। आरोपी वहां से भाग गया। बालिका ने पूरी घटना दादी का बताई। मौके पर ग्रामीण भी पहुंच गए। कुछ ही दूर में सूचना पर पिता भी घर पहुंच गए। परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार ने बताया बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे नियमानुसार कार्रवाई कर बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।