कस्बा क्षेत्र के बुढ़ासी रोड पर स्थित नवनिर्मित बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर बुधवार रात नकदी व जेवर सहित लाखों का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
कस्बे के मोहल्ला बौहरान निवासी मनीष अग्रवाल ने बताया कि उनके पैतृक मकान का बंटवारा हो गया था, जिसके बाद उन्होंने नया बांस नरेंद्रगढ़ी गांव के सामने मकान का निर्माण कराया है। 30 मई को गृह प्रवेश था। उन्होंने घर का अधिकांश सामान पहुंचाकर बृहस्पतिवार से मकान में रुकने का मन बनाया था। लेकिन बुधवार रात चोरों ने मकान ताला तोड़कर अलमारी में रखी एक लाख की नकदी समेत करीब पांच लाख की कीमत के गहने, मकान के कागजात आदि सामान चोरी कर लिए। मकान के पीछे जनरेटर का ऑल्टीनेटर मिल गया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।संवाद