फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या

विज्ञापन
रोहन का फाइल फोटो। - फोटो : HARDUAGANJ
विज्ञापन
होली की रात गांव बरौठा में कमरे में सो रहे युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर के कई कीमती सामान भी गायब मिले। सुबह चाय देने पहुंचे भतीजे को घटना की जानकारी हुई। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया लूटपाट के शक में हत्या की बात सामने आ रही है। जांच में मृतक के करीबियों पर शक है।
विज्ञापन

बरौठा गांव निवासी रोहन सिंह उर्फ आई (38) पुत्र नौबतराम का शव सोमवार सुबह लहूलुहान अवस्था में उनके कमरे में पड़ा मिला। सुबह चाय देने गए भतीजे सुमित की लहूलुहान शव देखकर चीख निकल गई। सूचना पर थाना सीओ अतरौली सुदेश गुप्ता थाना पुलिस के साथ पहुंच गए। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कमरे में लगी एलसीडी टीवी, नया पंखा, मोबाइल व कई कीमती सामानों समेत कुछ नकदी भी गायब है। मृतक के भाई तिलक ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या व लूटपाट का मुकदमा दर्ज कराया है।
टीवी की तेज आवाज में दब गई मृतक की चीख पुकार
मृतक घर के बाहर वाले कमरे में सोता था। शराब का आदी था। रविवार दस बजे भाइयों के साथ खाना खाकर वह घर के सामने बनी बैठक में में सोने चला गया। मृतक के भाई तिलक का कहना है कि रात ग्यारह बजे करीब उसके कमरे से टीवी की तेज आवाज सुनाई दे रही थी। होली के कार्यक्रम देखने की सोचकर उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। पुलिस को शक है कि मृतक की आवाज दबाने के लिए ही टीवी को तेज आवाज में चलाया गया होगा। -
विज्ञापन

दस साल पहले पत्नी से हुआ था तलाक, 11 वर्षीय बेटी रहती थी साथ
परिजनों ने बताया कि दस साल पहले रोहन का पत्नी से तलाक हो गया था। पांच बच्चों में से तीन बेटी व एक बेटा पत्नी साथ ले गई थी, जबकि एक बेटी रोहन के पास रहती थी। जो पिछले दिनों गंगा स्नान को आई इगलास निवासी बुआ के साथ उनके घर चली गई। पिता की मौत के बाद बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है
दो माह पहले बिकी जमीन से मिली थी साढ़े सात लाख की रकम
रोहन के पिता ने दो माह पहले 27 लाख की जमीन बेची थी। रोहन के हिस्से में साढ़े सात लाख रुपये आए थे। उसने एक प्लॉट खरीद लिया था। करीब 55 हजार रुपये कुछ दिन पहले बैंक से निकालकर लाया था। परिजनों को शक है कि रुपयों के लालच में हत्या को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें