फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पांच मरीजों की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया ऑक्सीजन की कमी का आरोप

Thu, 22 Apr 2021 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

  • परिजनों का आरोप, ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत
  • प्रशासन की सफाई, रात नौ बजे अस्पताल ने मांगी थी ऑक्सीजन, 10 बजे उपलब्ध करवा दी गई
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर के एसजेडी हॉस्पिटल में कुछ घंटों के अंतराल पर पांच मरीजों की मौत की सूचना से प्रशासन हिल गया है। मृतकों के परिजनों ने ऑक्सीजन की कमी से मौत का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। देर रात पुलिस टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


एटा चुंगी से आगे धनीपुर मंडी के समीप स्थित 40 बेड के एसजेडी हॉस्पिटल में प्रशासनिक अनुमति से कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है। बुधवार शाम को कुछ घंटों के अंतराल पर एक-एक कर पांच मरीजों की मौत से खलबली मच गई। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन की कमी से मौत हुई है। उन्होंने हॉस्पिटल में हंगामा भी किया। ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत की सूचना के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने सत्यता की जांच के लिए एसीएमओ डॉ. अनुपम भास्कर को देर रात एसजेडी हॉस्पिटल भेज दिया है। 

मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात है। एक मृतक के भाई श्याम का कहना है कि भाई एवं अन्य लोगों की मौत ऑक्सीजन की कमी की वजह से हुई है। मृतकों में जयगंज की 54 वर्षीय सरिता रानी, अकराबाद के 30 वर्षीय युवक मुकेश, मथुरा में प्राथमिक शिक्षक के रूप में तैनात महेंद्रनगर के 50 वर्षीय अनिल कश्यप, सिकंदराराऊ के शिक्षा मित्र 50 वर्षीय जयवीर एवं ललित प्रसाद शामिल हैं। हॉस्पिटल के संचालक डॉ. संजीव शर्मा का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मृत्यु नहीं हुई है। 
विज्ञापन


सभी मृतक वेंटिलेटर पर और बाईपैक्ट सपोर्ट पर थे। फेफड़े फेलियर का केस है। शाम से लेकर रात के बीच अलग-अलग समय में मरीजों की मृत्यु हुई है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि एसीएमओ डॉ. अनुपम भास्कर को मौके पर भेजा हूं। ऑक्सीजन की कमी की वजह से मौत नहीं हुई है। जिस समय मरीजों की मौत हुई है, उस समय हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध थे। मरीजों की मौत एक साथ न होकर अलग-अलग समय में हुई है।

एसजेडी हास्पिटल के प्रबंधन ने रात नौ बजे के करीब आक्सीजन सिलिंडर की मांग की थी। इसके बाद करीब दस बजे उनको 40 सिलिंडर की आपूर्ति की गई। एसजेडी प्रबंधन के मुताबिक जिन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, वह हाई रिस्क पर थे। इस मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

- विनीत कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी, मेडिकल आक्सीजन गैस आपूर्ति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें