फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : 16 करोड़ की सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया

विज्ञापन
ग्राम मिर्जापुर सिया परगना में अवैध कब्जे को ध्वस्त करता जेसीबी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटवाने के लिए प्रशासन ने अभियान छेड़ दिया है। पिछले एक सप्ताह में जिले में 50 करोड़ से अधिक की कीमत की जमीन को कब्जामुक्त कराया जा चुका है। मंगलवार को कोल तहसील क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सिया में सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराया। कब्जामुक्त कराई गई इस भूमि की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा, एसडीएम कोल संजीव ओझा व तहसीलदार डॉ. गजेंद्र पाल सिंह भारी पुलिस बल व जेसीबी के साथ गांव मिर्जापुर सिया पहुंचे। तहसीलदार डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गाटा संख्या 174 पर रकवा 1.234 हेक्टेयर जमीन जिसका सर्किल रेट करीब आठ करोड़ रुपये व बाजार में कीमत 16 करोड़ रुपया है। इस जमीन पर सिविल लाइंस क्षेत्र के फिरदौस नगर निवासी अरशद व मंसूर खां आदि ने कब्जा मकान, ढाबा आदि का निर्माण कराने के साथ ही प्लॉट की बाउंड्री करा रखी थी। इन अवैध कब्जों पर पांच-छह घंटे तक बुलडोजर गरजता रहा। उन्होंने बताया कि सरकारी जमीनों से कब्जा हटवाने का अभियान लगातार जारी है। इस दौरान अवैध कब्जाधारक मौके से फरार हो गए। इनके खिलाफ थाने में एफआईआर भी दर्ज करायी जाएगी।
कांशीराम योजना में मुक्त कराए गए आवास
एडीए (अलीगढ़ विकास प्राधिकरण) की टीम ने मंगलवार को सारसौल एलमपुर स्थित काशीराम आवासीय योजना में अवैध तरीके से कब्जा जमाए लोगों से आवास खाली कराने का अभियान चलाया। एडीए के अधिशासी अभियंता मनोज सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत 50 से अधिक लोगों ने बिना आवंटन ही सरकारी आवासों पर कब्जा जमा रखा था। जबकि आवंटन पाने वाले पात्र कब्जा पाने के लिए परेशान घूम रहे थे। अभियान के दौरान सहायक अभियंता आरके गुप्ता, दूधनाथ वर्मा, गंगेश कुमार सिंह, श्याम मोहन शुक्ला, मनोज शर्मा, अशोक शर्मा, श्यामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें