फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : वर्षों पहले बंद हुए मप्र परिवहन की बसें दौड़ रहीं अलीगढ़ में

विज्ञापन
गांधीपार्क बस अड्डे पर खड़ी मध्यप्रदेश परिवहन लिखी बस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राजा तिवारी
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में मध्य प्रदेश परिवहन निगम की बसों का संचालन सालों पहले बंद हो गया था, लेकिन मध्य प्रदेश परिवहन लिखी बसें ग्वालियर-हरिद्वार रूट पर दौड़ रही हैं। ये बसें अलीगढ़ में प्रवेश करने पर रसीद भी नहीं कटवाती हैं, जबकि उत्तराखंड और राजस्थान परिवहन निगम की बसों की रसीद अलीगढ़ में कटवाई जाती है। इस पूरे मामले में स्थानीय अफसर अंजान बने हैं। मुद्दा उठाए जाने पर जांच की बात कर रहे हैं।
प्रतिदिन दोपहर में गांधीपार्क बस अड्डा, मसूदाबाद बस अड्डा और सारसौल बस अड्डे के बाहर हरिद्वार-ग्वालियर रूट की बसें खड़ी होती हैं। इन बसों पर ग्वालियर डिपो, मध्य प्रदेश परिवहन लिखा होता है। बस अड्डों के बाहर परिचालक सवारियों को इन बसों में बैठाते हैं। लेकिन रसीद नहीं कटवाते हैं। एआरएम योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बस अड्डे के अंदर ये बसें खड़ी नहीं हो रही हैं। यह बात सही है कि मध्य प्रदेश परिवहन निगम की बसों का संचालन बंद हो चुका है। वहीं, आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने बताया कि मध्य प्रदेश परिवहन निगम की सेवाएं ऑनलाइन नहीं हैं। इसीलिए बस के परमिट के बारे में पता लगाने में समय लगेगा। बसें किस परमिट पर संचालित हो रही हैं या अवैध तरीके से संचालित हो रही हैं। इसकी जांच की जाएगी। एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी को इसकी जांच सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश परिवहन निगम सालों पहले बंद हो चुका है। इस नाम की बसें शहर के बस अड्डों से सवारियां उठा रही हैं। इसकी जांच करवाई जाएगी। इसके परमिट की जांच के लिए आरटीओ को पत्र लिखा जाएगा। -मो. परवेज खान, क्षेत्रीय प्रबंधक, उप्र परिवहन निगम।
अलीगढ़ से हाथरस, बुलंदशहर, मेरठ की सवारियां बैठाई जाती हैं
- एमपी परिवहन लिखी बसें ग्वालियर से हाथरस के बीच चलती हैं। ग्वालियर जाने वाली बसें अलीगढ़ से हाथरस, सादाबाद होते हुए आगरा ग्वालियर की सवारियां बैठाती हैं, जबकि हरिद्वार जाने वाली बस में बुलंदशहर, मेरठ, हरिद्वार की सवारियों को बैठाया जाता है।
सांठगांठ से ही चलती हैं बसेें
- जब मध्य प्रदेश परिवहन निगम बंद हो चुका है और इसकी जानकारी परिवहन निगम के कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक है। इसके बावजूद ये बसें दौड़ रही हैं। इसमें क्षेत्रीय सांठगांठ का मसला सामने आने की बात कही जा रही है। जानकारों का कहना है कि मिलीभगत के चलते ही ये बसें बस अड्डों के बाहर खड़ी होती हैं और बेखौफ होकर सवारियों को बैठाती हैं। इनके परमिट की जांच जरूर होनी चाहिए। लेकिन अधिकारी दिलचस्पी नहीं लेते हैं।
विज्ञापन

टैक्स के बिना ही दौड़ रहीं दोनों रूटों की बस
ग्वालियर से हरिद्वार और हरिद्वार से ग्वालियर रूट पर चलने वाली दोनों बसों का टैक्स 31 मार्च के बाद से जमा नहीं हुआ है। ऐसे में ये बसें बिना टैक्स जमा किए ही दौड़ रही हैं। मंगलवार दोपहर हरिद्वार जाने वाली बस नंबर एमपी 07 पी 2008 नंबर की बस ने 31 मार्च के बाद टैक्स जमा नहीं किया है। इसी प्रकार आगरा धौलपुर की तरफ जाने वाली बस संख्या एमपी 06 पी 1157 ने भी 31 मार्च के बाद टैक्स जमा नहीं किया है। यह दोनों बस बिना टैक्स ही सड़कों पर दौड़ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें