फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : टॉफी दिलाने के बहाने मासूम से किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मडराक थाना क्षेत्र के एक गांव में नर्सरी के छात्र के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। घटना को पड़ोसी ने ही टॉफी दिलाने का झांसा देकर अंजाम दिया है। मासूम खंडहरनुमा एक मकान में अचेत अवस्था में पड़ा मिला है। आरोपी गांव से फरार है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना मडराक क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति मूर्ति ढलाई कारीगर है। परिवार में तीन बच्चे हैं। दूसरे नंबर का चार वर्षीय बेटा, जो नर्सरी का छात्र है। शनिवार की दोपहर वह घर में खेल रहा था। पिता मजदूरी करने गए थे, जबकि मां घरेलू काम में जुटी हुई थी। आरोप है कि चिंटू (20) घर आया और बालक को टॉफी दिलाने के बहाने से अपने साथ ले गया। आरोपी बालक को घर के पास एक खंडरनुमा मकान में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। इसी दौरान बालक अचेत हो गया। जबकि आरोपी फरार हो गया। इधर, मासूम काफी देर तक घर में नहीं दिखा तो उसकी तलाश शुरू हुई। मां ने बच्चे के पिता को सूचना दी। पिता ने घर आकर इलाके में तलाश शुरू की। तभी मोहल्ले के कुछ बच्चों ने बताया कि चिंटू बालक को अपने साथ खंडरनुमा मकान की ओर ले गया था। होश में आने पर बालक ने आपबीती सुनाई तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने आरोपी के घर शिकायत की तो वह विरोध करने लगे। इस पर पीड़ित पिता बालक को लेकर थाने पहुंचे और मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी। मडराक प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बालक का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी गांव से फरार है, तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें