फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : शराब के नशे में मालगाड़ी पर चढ़ा युवक, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म छह पर बृहस्पतिवार देर रात मालगाड़ी पर शराब के नशे में धुत युवक सवार हो गया और हंगामा करने लगा। ऊपर बिजली की लाइन थी, इससे उसे खतरा हो सकता था। इस पर आरपीएफ की टीम ने युवक को पकड़कर नीचे उतारा। डॉक्टरी परीक्षण के बाद रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आरपीएफ पोस्ट कमांडर सीएस तोमर ने बताया कि देर रात उपनिरीक्षक खजान सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह व हेड कांस्टेबल शांति स्वरूप यादव स्टेशन पर गश्त पर थे। तभी प्लेटफॉर्म नंबर छह पर मालगाड़ी के इंजन के ऊपर नशे में धुत युवक चढ़ा दिखाई दिया। वह हंगामा कर रहा था। युवक को नीचे उतरने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं उतरा। ऊपर हाईटेंशन लाइन थी। इस पर युवक को मशक्कत के बाद नीचे उतारा जा सका। युवक ने अपना नाम योगेश उर्फ छोटू निवासी मसानी नगला, देहलीगेट बताया। आरोपी ने बताया कि उसे बरेली जाना था। उन्होंने बताया कि उसे रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे रेलवे एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया।
रेलवे संपत्ति चोरी कर बेचते तीन पकड़े, जेल भेजे
अलीगढ़। रेलवे संपत्ति चोरी कर उसे कबाड़ी को बेचने जा रहे तीन चोरों को आरपीएफ ने दबोच कर जेल भेजा है। आरपीएफ के पोस्ट कमांडर सीएस तोमर ने बताया कि रेलवे स्टेशन के मनोरंजन कक्ष के पास रेलवे के बने पार्क की लोहे की रेलिंग आदि सामान चोरी कर दो चोर उसे बेचने कबाड़ी के पास पहुंच गए। तभी मुखबिर की खबर पर दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में कबाड़ी बबलू निवासी लाइनपार गली नंबर तीन शमशाबाद, क्वार्सी, अफजाल निवासी टावर वाली गली बदर बाग कॉलोनी व अलमास निवासी शमशाद मार्केट, सिविल लाइंस बताया। आरोपियों के पास से करीब 10 हजार कीमत की रेलवे संपत्ति बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें