फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : ईएमयू ट्रेन न चलने से दैनिक यात्री परेशान

विज्ञापन
दिल्ली से अलीगढ़ के मध्य चलने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों की भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रिंकू शर्मा
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के दौरान बंद हुईं सात में से चार ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सीट को लेकर आए दिन मारपीट व हाथापाई की नौबत आ जाती है। अलीगढ़ से पुरानी दिल्ली व नई दिल्ली, गाजियाबाद, साहिबाबाद, नोएडा, शहादरा आदि शहरों में हजारों की संख्या में नौकरी करने वाले कर्मचारियों के अलावा विद्यार्थी, व्यापारी आदि सफर करते हैं।
कोरोना काल से पहले टूंडला, हाथरस व अलीगढ़ से सात पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता था। वर्तमान में केवल तीन ट्रेनों 04415 (अप/डाउन), 04183 (अप/डाउन), 04417 (अप/डाउन) का ही संचालन किया जा रहा है। सफर करने वालों में अधिकांश यात्री अलीगढ़ और आसपास के क्षेत्र के होते हैं, जो ट्रेन की उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग समय पर ट्रेन पकड़ते हैं। आलम यह है कि महरावल, कुलवा व सोमना के बाद डांवर स्टेशन आने तक इतनी भीड़ बढ़ जाती है कि सीट पर बैठने को लेकर आए दिन हाथापाई व मारपीट की नौबत आ जाती है। ट्रेन में भीड़ अधिक होने से एमएसटी धारक दैनिक यात्री किराये पर कमरा लेकर घर से बाहर रहकर नौकरी करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन न होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे के अधिकारी खुद अलीगढ़ से दिल्ली के बीच सफर कर लें तो यात्रियों को हो रही परेशानी के बारे में उनको पता चलेगा।
- अरविंद तिवारी, सचिव दैनिक यात्री संघ
ईएमयू ट्रेनों में सफर के दौरान भीड़ के कारण सीट तो छोड़िए कई बार तो बोगी में खड़े होने तक जगह नहीं मिलती है। आए दिन मारपीट व हाथापाई की नौबत बनी रहती है।
- संदीप कुमार, दैनिक यात्री
यदि सुबह 6.10 बजे अलीगढ़ से पुरानी दिल्ली जाने वाली ट्रेन का संचालन शुरू हो जाए तो आम यात्रियों के साथ दैनिक यात्रियों को आवागमन में काफी राहत मिल सकती है।
- प्रो. डीके शर्मा, दैनिक यात्री
कोरोना काल में बंद हुईं अधिकांश ट्रेनों को फिर से पटरी पर उतारे जाने की तैयारी की जा रही है। बंद ईएमयू पैसेंजर को फिर से शुरू कराने को प्रस्ताव भेजा गया है। रेलवे बोर्ड से निर्णय के बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

- डॉ. शिवम शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर-मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल

अरविंद तिवारी (सचिव, दैनिक रेल यात्री संघ, अलीगढ़)- फोटो : CITY OFFICE

प्रोफेसर डी. के. शर्मा, दैनिक यात्री- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें