फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर सफाई कर्मचारी लेता रहा वेतन, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल ब्लॉक के खेड़िया बुजुर्ग में एक सफाई कर्मी पर काम पर आए बिना ही प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से सात माह का वेतन लेने का आरोप है। ग्राम प्रधान की शिकायत पर डीपीआरओ ने सफाई कर्मी को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि टप्पल ब्लॉक के खेड़िया बुजुर्ग के ग्राम प्रधान दिनेश कुमार ने शिकायत करते हुए बताया कि सफाई कर्मी राजूलाल ने जब से ग्राम पंचायत पर योगदान किया है तब से सिर्फ एक माह ही कार्य किया है। इस माह का वेतन उन्होंने अपने हस्ताक्षर से निकलवा दिया था। आरोप है कि राजूलाल ने बिना काम पर आए ही अगले सात माह का वेतन उनके फर्जी हस्ताक्षर करके निकाल लिया है। इस शिकायत पर टप्पल के सहायक विकास अधिकारी पंचायत से जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि सफाई कर्मी राजूलाल ने पदीय दायित्वों का निर्वहन न कर, जानबूझकर धोखाधड़ी करते हुए शासकीय कर्मचारी आचार संहिता का उल्लंघन किया है। सफाई कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उसे जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इसके अलावा सफाई कर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें