फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः वारंटी को पकड़ने गई पुलिस से अभद्रता, नोंकझोंक

विज्ञापन
नगला मानसिंह में वांछित को पकड़ने गई पुलिस से नोकझोक करतीं महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
वारंटी को पकड़ने जा रही गांधीपार्क पुलिस को मंगलवार शाम भीड़ ने घेर लिया और अभद्रता कर डाली। ट्रैक्टर चालक से मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाएं सड़क पर लेट गईं। इसको लेकर काफी देर तक नोंकझोंक व हंगामा चलता रहा। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। देर रात में सभी के खिलाफ मुकदमा लिखने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार को थाने से एक टीम सादा कपड़ों में वारंटी को पकड़ने जा रही थी। आरोप है कि नगला मानसिंह निवासी लालाराम ट्रैक्टर- ट्रॉली में भूसा लादकर घर जा रहा था। गली के पास पहुंचते ही पीछे से दो बाइक पुलिस कर्मी आ गए। साइड न मिलने पर सिपाहियों ने ट्रैक्टर चालक लालाराम से गाली- गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। बड़ी संख्या में पड़ोसी आ गए और सिपाहियों को घेर लिया। खुद को घिरता देख पुलिस कर्मियों ने थाने से पुलिस फोर्स बुला ली। पुलिस कर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठियां फटकार कर वहां से हटाने का प्रयास किया तो महिलाएं मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गईं।
पुलिस मौके से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंच गई। भीम आर्मी के तमाम कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रभारी निरीक्षक गांधीपार्क ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें