फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः दो प्रधानों और 91 सदस्यों के लिए उपचुनाव 20 को

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अकराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत कठैरा एवं लोधा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भगवानपुर में खाली प्रधान पद एवं 91 ग्राम पंचायत सदस्यों के उप चुनाव का कार्यक्रम तय हो गया है। 12 दिसंबर से नामांकन होंगे और 20 दिसंबर को मतदान होगा। 21 दिसंबर को मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 12 दिसंबर को सुबह दस बजे से सायं चार बजे तक नामांकन होंगे। 13 दिसंबर को सुबह दस बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 14 दिसंबर को सुबह दस बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी प्रक्रिया होगी। इसी दिन दोपहर तीन बजे से चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। 20 दिसंबर को सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक मतदान होगा। 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
बताते चलें कि जिले में अकराबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत कठैरा एवं लोधा ब्लाक की ग्राम पंचायत भगवानपुर में प्रधान पद लंबे समय से खाली पड़े थे। दो बार उप चुनावों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दिलचस्पी न दिखाने के कारण अकराबाद में नौ वार्ड, अतरौली में 24, इगलास में आठ, खैर में दो, गंगीरी में 11, गोंडा में आठ, चंडौस व जवां में एक-एक, टप्पल में 11, धनीपुर में 12, बिजौली में 5 तथा लोधा ब्लाक में सात वार्ड खाली पड़े थे। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि उप चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें