फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः दिसंबर के अंत तक चार वृहद गो संरक्षण केंद्र हो जाएंगे सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टा गोवंश की समस्या निरंतर विकराल हो रही है। इससे निपटने के लिए प्रशासन नये नये गोेेे संरक्षण केंद्रों के निर्माण में जुटा है। दिसंबर में मजूपुर सुबकरा, लक्ष्मणगढ़ी, नेहरा एवं बड़ा खुर्द ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन वृहद गो संरक्षण केंद्र तैयार होने के आसार हैं। इससे छुट्टा गोवंश की समस्या कम हो सकती है। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने काम की धीमी गति पर कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाते हुए दिसंबर के अंत तक सभी केंद्रों का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री छुट्टा गोेेवंश की समस्या के प्रति गंभीर हैं। उन्होंने इन गोवंश को आसरा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा गो संरक्षण केंद्र बनाने के आदेश दिए हैं। इसके अनुपालन में जिले में चार वृहद गो संरक्षण केंद्रों का निर्माण चल रहा है। इनमें विकास खंड गोंडा की ग्राम पंचायत मजूपुर सुबकरा, विकास खंड लोधा में ग्राम पंचायत नेहरा, विकास खंड इगलास में बड़ा खुर्द एवं विकास खंड खैर में ग्राम पंचायत लक्ष्मणगढ़ी का वृहद गो संरक्षण केंद्र शामिल हैं। 500-500 पशुओं की क्षमता वाले इन केंद्रों के निर्माण की मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा की। पता चला कि मजूपुर सुबकरा केंद्र में भूसा शेड का निर्माण नहीं हुआ है। चार पशु शेड निर्माणाधीन हैं और फिनिशिंग का कार्य भी बाकी है। लक्ष्मणगढ़ी में दो कॉलम ढलाई कार्य प्रगति पर है। तीन शेड खुदाई का कार्य व चिनाई के साथ सेफ्टी टैंक का कार्य प्रगति पर है। नेहरा में दो शेडों का निर्माण हुआ है। प्लास्टर का कार्य बाकी है। बड़ा खुर्द विकासखंड इगलास में भूसा गोदाम व ऑफिस रूम बन गया है। परंतु प्लास्टर नहीं हुआ है। 6 टीन शेड निर्माणाधीन है। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने स्पष्ट कहा कि कार्यदायी संस्थाएं काम की गति तेज करें और सभी कार्य दिसंबर तक पूर्ण करा लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें