लाल डिग्गी स्थित बिजली विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन कर्मचारी।
- फोटो : CITY OFFICE
राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ का 48 घंटे का क्रमिक अनशन सोमवार से लाल डिग्गी स्थित कार्यालय पर शुरू हो गया है। कर्मचारी नेताओं ने प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया। संघ के वरिष्ठ संरक्षक पीडी शर्मा ने बताया कि अनशन शुरू हो गया है। विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले टेक्निकल संवर्ग वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है।
उन्होंने कहा कि हठधर्मी प्रबंधन के खिलाफ कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। रमेश पाल सिंह ने कहा कि तकनीकी कर्मियों की ग्रेड पे विसंगति सहित अन्य समस्याओं पर विचार नहीं किया जा रहा है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष रजनीश, जिला सचिव नवेद इकबाल आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर विनोद कुमार, भूपेंद्र कुमार, राजीव कुमार, कमल सिंह आदि मौजूद थे।