सारसौल साई मंदिर में भजन संध्या में उपस्थित श्रद्धालु।
- फोटो : CITY OFFICE
श्री सत्य साईं बाबा के अवतरण दिवस के अवसर पर सोमवार को सारसौल स्थित साईं मंदिर में साईं भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें सुंदर-सुंदर भजनों पर भक्त झूम उठे। इसके बाग हलवे का केक काटकर प्रसादी बांटी गई। आरती उतारकर भजन संध्या का समापन हुआ। इसम ौके पर राजकुमार गुप्ता, धर्मप्रकाश अग्रवाल, आरके जिंदल, आरपी लोहिया, सुरेश चंद्र, सरिता जिंदल, रेखा जैन, राजश्री, रवि प्रकाश अग्रवाल, गिर्राज किशोर श्रोत्रिय आदि मौजूद रहे।