यूथ फॉर इंडिया व अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने रविवार को आगरा रोड स्थित ग्रीन व्यू रिसॉर्ट में यूथ कॉन्क्लेव का आयोजन किया, जिसमें युवा रत्नों को सम्मानित किया गया। यहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लोकेश शर्मा ने कहा कि युवाओं का सर्वांगीण विकास ही राष्ट की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। हम विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और आने वाला कल युवाओं का है।
पहले सत्र में रामकुमार भारद्वाज ने युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। केसी शर्मा ने युवाओं को राष्ट्र के हितों को दृष्टिगत रखते हुए राजनीति की ओर उन्मुख होने के लिए कहा। परशुराम सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पीसी शर्मा ने कार्यक्रम के संयोजक डॉ. लोकेश शर्मा को ऐसे राष्ट्रोपयोगी कार्यक्रम कराने की प्रशंसा की।
पहले सत्र में सपा जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय, गुड्डा यादव, केशव शर्मा, रामअवतार शर्मा, लखन शर्मा, ज्योति पाठक, प्रगति चौहान, शोभा उपाध्याय आदि को सम्मानित किया गया। दूसरे सत्र में आध्यात्मिक गुरु सुनील कौशल ने अध्यक्षता की। यहां सुमित शेखर सराफ ने युवाओं को राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता मानव महाजन ने युवाओं को राजनीति में सकारात्मक रूप से भाग लेने की अपील की। इस दौरान माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, हितेंद्र उपाध्याय, सुरेश सिंह, रंजीत चौधरी, खालिक अंसारी, प्रशांत समाधिया, शालिनी माहेश्वरी आदि को भारत गौरव से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जेसी शर्मा, मजहर उल कमर, प्रो. पीके शर्मा, विकास लोधी, नितिन तिवारी, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।