फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः डेंगू के छह मरीज और मिले, अब तक 81 चपेट में

विज्ञापन
दीनदयाल अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीज। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जनपद में डेंगू के छह नए मरीज सामने आए हैं। अब तक डेंगू की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 81 पहुंच गई है। साथ ही मलेरिया के मामले भी सामने आ रहे हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में 250 से अधिक बुखार के मरीज उपचार कराने पहुंचे। जनपद में सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भीड़ लगी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डेंगू के छह मरीज सामने आए हैं। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय की लैब में चार एवं जेएन मेडिकल की लैब में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मलेरिया, टायफायड एवं अन्य बीमारियों के मरीज भी सामने आ रहे हैं। सबसे अधिक बुखार के मरीज उपचार के लिए सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के ओपीडी में 1249 लोग उपचार के लिए पहुंचे, जिसमें 135 लोग बुखार से पीड़ित थे। यहां दोपहर दो बजे तक वार्ड में बुखार के 35 मरीज भर्ती थे। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के ओपीडी में 1550 लोग उपचार के लिए पहुंचे। अनुमानित तौर पर करीब 8 से 10 प्रतिशत लोग बुखार से पीड़ित थे। अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव सिहोर में 155 लोगों की जांच की गई, जिसमें 92 लोग बुखार से पीड़ित थे। शहर के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी संख्या में बुखार के मरीज हैं।
गांव सिहोर में किट से जांच में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव
अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव सिहोर में बुखार का प्रकोप है। वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप की हुई है। वहां पर मच्छर कहर ढा रहे हैं। किट से 52 लोगों की डेंगू की जांच की गई, जिसमें दो पॉजिटिव थे। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 300 घरों की जांच की गई। 12 घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया। डॉ. राहुल के नेतृत्व में घर-घर जाकर लोग जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

एलाइजा टेस्ट ही मान्य, मात्र दो जगह सुविधा
भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के अनुसार डेंगू की पुष्टि एलाइजा टेस्ट से होती है। शहर में मलखान सिंह जिला चिकित्सालय एवं जेएन मेडिकल कॉलेज में एलाइजा टेस्ट की सुविधा है। इसके अतिरिक्त प्राइवेट लैब में एलाइजा टेस्ट होती है। किट से भी बड़ी संख्या में लोग जांच करा रहे हैं, जो स्वास्थ्य विभाग में मान्य नहीं है। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय से सैंपल जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। अधिक संख्या में एलाइजा टेस्ट होने पर डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
डेंगू की बड़ी वजह कूलर है। कूलर का पानी निकाल दें तो डेंगू की संभावना 60 से 70 प्रतिशत तक कम हो जाएगी। घर में एसी, कूलर, फ्रिज एवं पानी के पात्रों की नियमित सफाई करते रहे। पंखे का प्रयोग करें। सफाई का ध्यान रखें। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों की सेवा में जी जान से जुटी है।
- डॉ. आनंद उपाध्याय, सीएमओ
जनपद में अब तक डेंगू के 81 केस सामने आए हैं। 78 केस मलेरिया के हैं। सावधानी ही सबसे बेहतर उपचार है। घर एवं आसपास पानी जमा नहीं होने दें। मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। पूरे बाजू के कपड़े पहनें। जमा पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल डालें।
विज्ञापन

- डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ, जिला मलेरिया अधिकारी
- जनपद में अब तक डेंगू के 81 मरीज
- जनपद में अब तक मलेरिया के 78 मरीज
- दीनदयाल एवं मलखान सिंह अस्पताल में 250 से अधिक बुखार के मरीज पहुंचे
- सरकारी स्तर पर जिला अस्पताल एवं जेएन मेडिकल कॉलेज में एलाइजा टेस्ट की सुविधा
- शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कहर ढा रहे मच्छर
- सिहोर में 155 लोगों की जांच, 92 बुखार से पीड़ित
- गांव सिहोर में 12 घरों में मिला डेंगू का लार्वा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें