महानगर के क्वार्सी थाने के सामने स्थित अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार सुबह खिलाड़ियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद के मूल में प्रेक्टिस के दौरान एक दूसरे पर टीका-टिप्पणी करना बताया गया है। खबर पर पहुंची पुलिस ने सात खिलाड़ियों को पकड़कर थाने भेज दिया, जिन्हें बाद में शांति भंग में पाबंद किया गया।
स्टेडियम में दो पूर्व खिलाड़ी इन दिनों प्रशिक्षक के तौर पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इन दोनों के अधीन खेलने वाले खिलाड़ियों के अपने-अपने खेमे में किसी टीका-टिप्पणी पर विवाद हो गया। इसी विवाद में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। खबर पुलिस तक पहुंच गई। इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय कुमार ने सुबह झगड़े में सात खिलाड़ियों को शांति भंग में पाबंद करने की पुष्टि की है। इधर, चर्चा है कि इसमें खिलाड़ियों का नुकसान हुआ है। इनमें से एक एथलीट खेलो इंडिया कंपटीशन तक में खेला है।