फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः दो दिन की बंदी खत्म करें अन्यथा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री से सप्ताह में दो दिन की बंदी (शनिवार एवं रविवार) को खत्म करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा के नेतृत्व में मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। प्रदीप गंगा ने कहा कि सप्ताह में दो दिन की बंदी का अब कोई औचित्य नहीं है। प्रदेश में कोरोना लगभग समाप्ति की ओर है। दो दिन की बंदी की वजह से व्यापार प्रभावित हो रहा है। सरकारी एवं प्राइवेट कर्मचारी को रविवार को छुट्टी मिलती है। परंतु बाजार बंद रहता है। ऑनलाइन शॉपिंग से व्यापारियों की जीविका बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ऐसे में अब दो दिन की बंदी समाप्त कर सिर्फ साप्ताहिक छुट्टी में बाजार बंद करने का आदेश पारित किया जाए।
विज्ञापन

महानगर चेयरमैन राजेंद्र कोल ने कहा कि बाजार बंद रहने के कारण व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। बिजली बिल समय पर जमा नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारी बिल जमा करने के लिए व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। दुर्वेश वार्ष्णेय ने कहा कि बैंकों की किस्तें व ब्याज समय से जमा नहीं हो पा रही है। बैंकों की वसूली कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश पारित किया जाए। विष्णु भैया, शिव कुमार पाठक, संतोष वार्ष्णेय, गोपाल राजपूत, मुकेश किंग, राकेश वार्ष्णेय, मुनेशपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें