यातायात पुलिस ने एसीएन कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. शकील अहमद को चालान भेजा है, जिसमें कार का फोटो खींचकर हेलमेट न पहने का चालान किया गया है। एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह चालान जब डॉ. शकील अहमद के पास पहुंचा तो वह भी हैरत में पड़ गए।
नौ जून की दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर जमालपुर क्रासिंग पर कार का चालान किया गया है। गाड़ी का नंबर यूपी 81 बीई 0161 है। खास बात है कि चालान में वाहन की श्रेणी मोटर कार (एलएमवी) अंकित है। जबकि चालान में हेलमेट के बिना दो पहिया वाहन चलाना लिखा गया है। जिसके लिए एक हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया गया है। अब डॉ. शकील हैरत में हैं कि कार के अंदर हेलमेट का चालन आखिर क्यों किया गया है। चालान में वाहन श्रेणी में कार लिखा हुआ है। कार का फोटो और उसकी नंबर प्लेट भी अंकित है। जबकि चालान हेलमेट पहने बगैर दो पहिया वाहन चलाने का किया गया है।