फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त खाने की शिकायत पर दरोगा सहित चार लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा छर्रा के दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने लाइन हाजिर कर दिया है। इन पर एक ढाबे पर मुफ्त में खाना खाने और रुपये मांगने पर झगड़ा करने का आरोप था। शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, जनता से दुर्व्यवहार की शिकायत पर विजयगढ़ के एक दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

वाकया 13 जुलाई का है, जब शाम को थाना छर्रा में तैनात दरोगा व तीन अन्य पुलिसकर्मी एक ढाबे पर खाना खाने गए। वहां रुपये मांगने पर उन्होंने झगड़ा किया। इस मामले में शिकायत के आधार पर एसएसपी ने शनिवार को दरोगा अंशुल शर्मा, मुख्य आरक्षी विजय कुमार, सिपाही रामकुमार व शीलेश को लाइन हाजिर कर दिया है। विजयगढ़ थाने में तैनात दरोगा रजत तरार को पब्लिक से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लाइन हाजिर किया गया है। साथ में इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी अपर पुलिस अधीक्षक देहात को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें