फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में पहली बार हुआ पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पहली बार पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन हुआ है। सम्मेलन में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने 108 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार दिया। सम्मेलन में एसएसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारियों को बच्चों, महिलाओं की सुरक्षा व मानव तस्करी की रोकथाम के लिए कड़े निर्देश दिए। कहा कि महिला संबंधी अपराधों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करें। गंभीर अपराधों में तत्काल कार्रवाई करते हुए शीघ्र अनावरण करें। ऑपरेशन आवारा के विरुद्ध अधिक से अधिक चालान करें। महिलाओं, वृद्धों, किसानों, मजदूरों, व्यवसायी व नौकरी पेशा वालों का चालान न करें। चालान मात्र अपराध और सुरक्षा की दृष्टि से करें। मुकदमा पंजीकरण करने में तेजी दिखाएं, लेकिन क्रॉस केस दर्ज करने की शिकायतें न आएं। ऑपरेशन प्रहार के तहत थानों में पंजीकृत मुकदमे के वांछित नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन-420 के तहत सफेदपोश, जालसाजों के लिए ऑपरेशन तिकड़ी के तहत तीन सवारियों वाहनों के साथ वाहन चलाना, सड़क पर धौंस दिखाने वालों के लिए, ऑपरेशन नारको के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के लिए रोकथाम, अवैध शस्त्र का प्रयोग के लिए ऑपरेशन ब्लैक कैट के तहत चार पहिया वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर वाहन का प्रयोग करना, ऑपरेशन खुशी के तहत जनपद में गुमशुदा को उनके परिवारजनों से मिलाने के लिए उपरोक्त सभी अभियानों में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया।
एक महीने में अपराधियों को जेल भेजें
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि एक महीने में एक हजार वांछित, वारंटी अपराधियों को जेल भेजने के आदेश दिए। जेल भरो आंदोलन पुलिस चलाए। गली-मोहल्लों में होने वाली जुआ, सट्टा, मादक पदार्थों की बिक्त्रस्ी व अवैध शराब की बिक्त्रस्ी पर पूर्ण अंकुश लगाएं। एंटी क्राइम हेल्पलाइन 9454402817 का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करवाएं न्यायालय में दाखिल करने वाले लंबित प्रार्थना पत्रों का सभी संबंधित समय से निस्तारण करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश चंद, पुलिस अधीक्षक अपराध राजेश श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक नगर कुलदीप सिंह गुणावत, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी शाखा प्रभारी व प्रतिसार निरीक्षक सोमदत्त शुक्ल आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें