फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के कार्यक्रम स्थल पर 70 लाख का टेंट लगेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने पीएम मोदी के कार्यक्रम के वास्ते टेंडर निकाला है। लगभग 70 लाख रुपये की धनराशि से पीएम के कार्यक्रम स्थल पर टेंट सहित दूसरी सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी होंगी। ये टेंट बारिश से लोगों को बचाए रखेगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता जयगोपाल पांडेय ने बताया कि पीएम मोदी के संभावित आगमन के मद्देनजर पहले से कुछ तैयारियां की जाती हैं। जिससे समय रहते उन तैयारियों को सुरक्षा के नियमों के अनुसार पूरा किया जा सके। इसलिए टेंडर निकाला गया है। अभी कार्यक्रम स्थल, दिनांक, समय आदि कुछ भी तय नहीं है। जब सब कुछ तय हो जाएगा तो आगे की कार्रवाई होगी। टेंडर समय को ध्यान में रखते हुए निकाला गया है। जिससे अगर पीएम का आगमन तय हो जाए तो उसी के अनुसार जल्द से जल्द व्यवस्थाएं पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें