फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात घर में हनुमान मंदिर बनाए जाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल के गांव नूरपुर में करीब 10-12 वर्ष पुराने डॉ. आंबेडकर बारात घर में हनुमान मंदिर बनाए जाने का विरोध कई संगठनों ने किया है। इस संबंध में सांसद सतीश गौतम को ज्ञापन सौंपा गया है। वक्ताओं ने कहा कि हनुमान मंदिर डॉ. आंबेडकर बारात घर में न बनाकर किसी दूसरी जगह पर बनाया जाए, ताकि बारात घर की उपयोगिता बनी रहे।
विज्ञापन

बारात घर में मंदिर बनाए जाने से विवाद की स्थिति बन जाएगी, जो जनहित में ठीक नहीं है। यदि इस विषय में गंभीरता पूर्वक निर्णय नहीं लिया गया तो सभी सामाजिक धार्मिक संगठन मिलकर आंदोलन करेंगे। क्षेत्रीय लोगों में इस बात पर भी रोष है कि नूरपुर के लोगों को धन का प्रलोभन व राजनैतिक प्रभाव में लेकर डॉ. आंबेडकर बारात घर में मंदिर बनाने के लिए तय कर लिया है, जबकि इसके दूरगामी बुरे परिणाम होंगे। ज्ञापन के दौरान समता सैनिक दल बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया धम्म भूमि आदि के प्रतिनिधि साहब सिंह, सतबीर सिंह, गिरीश चंद सुमन, सतीश चंद सुमन, नीरज जौहरी, सुमन कुमारी, राजेंद्र कुमार, थान सिंह, सीपी सिंह, जिला संयोजक सुशील कुमार गौतम, हरिओम सरन, राजबीर ठेकेदार, बीपी आनंद, सुमन लता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें