फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई जांच से पता चलेगा सरकार दोषी या डीएम : जमीरउल्लाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खान ने भाजपा सांसद द्वारा जिलाधिकारी पर लगाए गए आरोपों को ‘अपनी करनी दूसरों पर मढ़नी’ जैसा करार दिया है। कहा कि जहरीली शराब के कारोबार में ‘भाजपा कनेक्शन’ जनता के सामने है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में शराब माफिया और भाजपा नेता एक साथ हैं। शराब माफिया मंच पर है और सांसद भी साथ में है। भाजपा नेता जिलाधिकारी पर गलत काम करने के लिए दबाव बना रहे थे, लेकिन उनके गलत काम नहीं हुए। इसी वजह से भाजपा वाले उन पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम कर रहे हैं। हकीकत में भाजपा नेताओं के संरक्षण में यह कारोबार फल-फूल रहा है। इसलिए पूरे प्रदेश में जहरीली शराब से मरने वालों की खबरें आ रही हैं। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। शराब कांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए। इसी जांच से ही राज खुलेगा कि जिलाधिकारी दोषी हैं या सरकार। झूठ बोलकर भाजपा ने सरकार बनाई थी। झूठ की बुनियाद पर बनाई गई इमारत ज्यादा दिन नहीं चलती। अब जनता ने सब देख लिया है।
शासन प्रशासन दोनों जिम्मेदार : राजेश सैनी
सपा नेता राजेश सैनी ने कहा कि जहरीली शराब कांड में अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन कुछ मौतों पर पर्दा डालने में लगा है। सब कुछ जानकर सरकार ने अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की है। मृतकों के आश्रितों को मुआवजा नहीं दिया गया है। इसलिए प्रकरण में प्रशासन और शासन दोनों जिम्मेदार हैं। मृतकों को इंसाफ दिलाने के लिए प्रकरण की सीबीआई जांच का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें