फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढूंढ ढूंढकर बनाएंगे राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में कोई भी गरीब राशन के अभाव में भोजन के बिना न रहे इसके लिए जिला पूर्ति विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। तहसीलवार गरीबों/प्रवासी श्रमिकों की तलाश की जा रही है। इन सभी के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। सभी तहसीलों से भी डाटा मांगा गया है। इसके साथ ही लोग खुद भी सीधे पूर्ति विभाग के कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की पात्रता की जांच की जाएगी। पात्र पाए जाने पर सभी के पात्र गृहस्थी कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि कोरोना काल में लोगों के धंधे रोजगार छिन गए हैं। मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उनके भोजन के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। कोई भी पात्र व्यक्ति पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। वह तहसील या फिर सीधे जिला पूर्ति विभाग से संपर्क कर आवेदन कर सकता है। कोटेदारों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने इलाके में ऐसे लोगों को चिह्नित करें, जो पात्र होने के बाद भी राशन कार्डधारक नहीं हैं। इन सभी को राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। राशन कार्ड पर दर्ज प्रति व्यक्ति/यूनिट पर 5 किलो राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें