फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं के खर्च से तीन गुना अधिक वसूला निजी कोविड हॉस्पिटल ने कमरे का किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के निजी कोविड अस्पताल ने मरीज से दवाओं पर हुए खर्च से तीन गुना अधिक हॉस्पिटल के कमरे का किराया वसूल किया। जब मरीज ठीक होकर घर चला गया तो निजी पैथलैब ने उसकी कोविड रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की, इसके बाद सरकारी महकमा मरीज को आइसोलेट करने का दबाव बना रहा है। अब मरीज ने खुद के स्वस्थ होने के सबूत देने के साथ ही हॉस्पिटल में हुई उगाही की कहानी अधिकारियों के सामने पेश की है। सीएम हेल्पलाइन से आए फोन पर यह शिकायत दर्ज कराई है। परिवार वाले मामले में लिखित शिकायत करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

मामला 6 मई का है। हाथरस जिले के सासनी इलाके के 74 वर्षीय रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी की तबीयत खराब हुई। परिवार वालों ने उनको अलीगढ़ के निजी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। निजी पैथलैब में जांच के लिए सैंपल दिए गए। मरीज के बेटे ने बताया कि 8 मई को बताया गया कि उनके पिता को कोविड संक्रमण है।
15 मई तक हॉस्पिटल में उनका उपचार चला। इसके बाद वहां से छुट्टी दे दी गई। दवाओं के नाम पर 59 हजार और कमरे के खर्च के 1.50 लाख रुपये जमा कराए गए। विरोध के बाद भी पैसा कम नहीं किया गया। इसके बाद पता लगा कि 15 मई को निजी पैथलैब की ओर से पिता के संक्रमण की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की गई है। अब सरकारी महकमा पिता को फोन कर उन्हें आइसोलेट करने की कह रहा है, जबकि पिता अब ठीक हैं। इस मामले में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की है। साथ ही अलीगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों से भी वार्ता की है, उनको लिखित में शिकायत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें