बॉलीवुड की कोरियोग्राफर दीक्षा नागपाल
- फोटो : CITY OFFICE
अंमशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ असिस्टेंट कोरियोग्राफर के रूप में कार्यरत अलीगढ़ निवासी दीक्षा नागपाल महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते मुंबई में अपने फ्लैट तक सीमित होकर रह गई हैं।
फोन पर हुई बातचीत में दीक्षा नागपाल ने कहा कि कुछ दिनों पहले वह होली पर अलीगढ़ आई थीं।
अगर उन्हें वर्तमान स्थिति का जरा सा अंदाजा होता तो वह मुंबई न आतीं। अलीगढ़ में ही अपने परिवार के साथ रहतीं। दीक्षा नागपाल कहती हैं कि मुंबई में इस समय बेहद असहज स्थिति है। सभी प्रोडक्शन हाउस में काम करीब-करीब बंद पड़ा है। दूसरे राज्यों से जो लोग मुंबई आए हैं वह लोग जल्द से जल्द अपने गृह राज्यों में पहुंचना चाहते हैं। वह कहती हैं कि अब उनके पास काफी समय है तो वह ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से डांस क्लासेज चला रही हैं। दीक्षा के पिता कैटरिंग कारोबारी विनीत नागपाल कहते हैं कि वह फोन और वीडियो कॉलिंग के माध्यम से लगातार बेटी के संपर्क में हैं। दीक्षा नागपाल प्रसिद्ध संगीत और नृत्य शिक्षिका मीनाक्षी नागपाल की बेटी हैं।