चुनाव में लगी ड्यूटी कटवाने के लिए भारी संख्या में कर्मचारियों ने आवेदन किया है। मगर, अब इनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सीएमओ को पत्र लिखा है कि 134 लोगों ने सीडीओ के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है। इन सभी की चुनाव में से ड्यूटी तब हटाई जाएगी, जब इनका मेडिकल परीक्षण बोर्ड द्वारा किया जाएगा। भारी संख्या में आवेदकों ने अपने आप को बीमार बताते हुए ड्यूटी कटवाने संबंधी आवेदन किया है।