फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर टिप्पणी को लेकर चर्चा में आए एसडीएम इगलास

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर टिप्पणी को लेकर एसडीएम इगलास कुलदेव सिंह चर्चा में हैं। उन्होंने कोरोना संकट के बीच हॉस्पिटल में जगह न होने को लेकर टिप्पणी की है। इसको लेकर उन्हें फेसबुक से लेकर ट्विटर तक पर ट्रोल किया जा रहा है। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने तक का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, कुछ लोग उनके समर्थन में भी हैं और उनके द्वार की गई इस टिप्पणी को वास्तविक सच्चाई बयां करने के लिए उनकी हौसलाअफजाई भी कर रहे हैं। विवाद को देखते हुए उन्होंने फेसबुक से पोस्ट हटा दी है।
विज्ञापन

दरअसल, कुलदेव सिंह ने अपने निजी फेसबुक अकाउंट से दो अप्रैल को एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘आज हॉस्पिटल में जगह नहीं है, ये वास्तविकता है। लेकिन, हम हॉस्पिटल के लिए लड़े ही कब थे, हम तो मंदिर-मजिस्द के लिए लड़े, वो आज बंद हैं।’ इस पोस्ट पर कई लोगों ने उनकी हौसलाअफजाई वाले कमेंट किए और पोस्ट को लाइक किया। मगर, कुछ लोगों ने उन्हें इस पोस्ट को लेकर ट्रोल कर दिया। इसके बाद उन्होंने पोस्ट को हटा दिया है। एसडीएम कुलदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर अपनी निजी भावनाएं आम नागरिक के तौर पर व्यक्त की थीं। अब उसे हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें