फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिसावा, चंडौस और मडराक में नगर पंचायत कार्यालय के निर्माण को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की नवसृजित नगर पंचायत चंडौस, पिसावा और मडराक में जल्द ही नये कार्यालय बनने जा रहे हैं। प्रदेश स्तर से कुल 55 नगर पंचायतों के नये कार्यालय भवनों के निर्माण को मंजूरी मिली है। एक कार्यालय बनाने के लिए 1.47 करोड़ रुपये और 1200 से दो हजार वर्ग मीटर जमीन तक में भवन निर्माण का आदेश दिया है। सीएंडडीएस को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश में बीते साल 56 नई नगर पंचायतों की घोषणा हुई थी। इसमें अलीगढ़ जिले की तीन पंचायतें पिसावा, चंडौस व मडराक शामिल थीं। वहीं, जिले में बरौली, जवां, गभाना व टप्पल की भी बतौर नगर पंचायत घोषणा हो चुकी है। मगर, इनके कार्यालय निर्माण के लिए अभी शासन की ओर से आदेश नहीं मिला है। एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने बताया कि पिसावा, चंडौस, मडराक में नगर पंचायत कार्यालय बनाने की मंजूरी मिल गई है। जल्द इसका काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें