फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार पर दौड़ा दी तीन सौ मीटर की स्वच्छता एक्सप्रेस

विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन स्थित दीवार पर बनाई गई तीन सौ मीटर लंबी ट्रेन की पेटिंग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राहुल कुमार
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन के इतिहास में एक और अध्याय जुड़ गया है। कलाकार अनुभा सिंह ने इसकी दीवार पर 300 मीटर लंबी स्वच्छता एक्सप्रेस की वॉल पेंटिंग बनाई है। यह पेंटिंग अपने आप में नायाब इसलिए है क्योंकि प्रदेश में पहले एकल चित्र वाली कोई भी पेंटिंग इतनी लंबी नहीं है। इससे पहले दिल्ली की तिहाड़ जेल में 900 मीटर लंबी वॉल पेंटिंग बनाई गई थी, जिसे देश की सबसे लंबी एकल चित्र वाली वॉल पेंटिंग का दर्जा मिला है।
दरअसल, शहर को स्मार्ट सिटी के तौर पर संजोया जा रहा है। इसके तहत शहर की सार्वजनिक दीवारों, स्टेशन, बस अड्डों की दीवारों पर विभिन्न चित्र बनाए जा रहे हैं। नगर निगम ने स्टेशन के सिविल लाइंस साइड की दीवार को पेंटिंग से खूबसूरत बनाने की योजना तैयार की, इसका काम अनुभा सिंह को दिया गया। अनुभा सिंह ने सहयोगी कलाकारों दिल्ली के मो. अजीज और मेरठ के विशाल के साथ मिलकर छह दिन में तैयार किया है।
विज्ञापन

अनुभा सिंह बताती हैं कि उन्होंने दीवार को देखा और रेलवे स्टेशन को देखा तो सबसे पहला ख्याल एक सुंदर ट्रेन बनाने का आया। ट्रेन को स्वच्छता एक्सप्रेस का नाम दिया और इस पर काम शुरू कर दिया। दीवार आगे-पीछे होने के चलते पहले इस पर सामान्य पेंटिंग की तरह ब्लॉक में बांटकर इंजन, बोगी के चित्र बनाने की योजना बनाई। मगर, बाद में उन्होंने तय किया कि वह एकल चित्र में इस पेंटिंग को बनाएंगी।
केंद्रीय शहरी मंत्रालय ने ट्वीट कर की सराहना
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने मंगलवार को अलीगढ़ में बनी इस पेंटिंग को ट्वीट किया। मंत्रालय ने लिखा कि अलीगढ़ नगर निगम का यह काम काफी सराहनीय है। यह एक क्रिएटिव रास्ता है लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का।
विज्ञापन

अपराजिता है अनुभा, मेहनत के दम पर विदेश में भी छाईं
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बीए इन फाइन आर्ट्स की पढ़ाई करने वाली अनुभा सिंह ने आगरा के डा. भीमराव आंबेडकर विवि एमए इन फाइन आर्ट्स की पढ़ाई की। एमए में वह अपने बैच में गोल्ड मेडलिस्ट भी रहीं। साथ ही आईजीडी (इंटरमीडिएट ग्रेड ड्राइंग एग्जाम) में भारत में प्रथम रैंक हासिल की थी। अनुभा ने बताया कि उनके साथ कई लोग विदेशों से जुड़े हैं। अभी तक अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया तक पेंटिंग बनाकर भेज चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें