फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते ट्रक में बंदर ने लगाई भीषण आग : चपेट में आने से कई दुकानों का माल जलकर राख, ड्राइवर ने गाड़ी छोड़कर बचाई जान

Tue, 06 Apr 2021 12:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

  • फोम के गद्दे से भरा था ट्रक
  • कई दुकानें आईं चपेट में, लाखों का नुकसान
  • आग पर काबू पाने के लिए कर रहे प्रयास
विज्ञापन
चलते ट्रक में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में मंगलवार सुबह छह बजे चलते ट्रक में भयंकर आग लग गई। बारहद्वारी से पत्थर बाजार की ओर ट्रक जा रहा था। ट्रक फोम के गद्दे से भरा था। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। आसपास के सटी दुकानों को भी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


दरअसल आज सुबह थाना बन्नादेवी क्षेत्र के पत्थर बाजार में एक मेटाडोर किसी दुकान के गद्दे लेकर आई थी। बताया जा रहा है कि दो बंदर आपस में बिजली के पोल पर लड़ रहे थे। तभी उसमें से निकली चिंगारी मेटाडोर में लदे गद्दों के ऊपर पड़ गई, जिसकी वजह से मेटाडोर में लदे गद्दों में आग लग गई। 

मेटाडोर के ड्राइवर ने वहां से गाड़ी भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग इतनी फैल चुकी थी कि उसे गाड़ी छोड़कर भागना पड़ा। मेटाडोर जिस दुकान के आगे खड़ी थी वह दुकान पेंट की थी और मेटाडोर में लगी आग से उस पेंट की दुकान में भी आग लग गई। तेजी से दुकान के अंदर आग फैल गई और लाखों का नुकसान हो गया। फिलहाल मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू करने में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें