फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकुंद विहार कॉलोनी में मच्छरों का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामघाट रोड पीएसी के समीप स्थित मुकुंद विहार कॉलोनी में जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

रामघाट रोड पर मॉल के सामने मुकुंद विहार कॉलोनी है। जलनिकासी के लिए नाले की व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से कॉलोनी के खाली प्लाटों में जलभराव रहता है। सफाई नहीं होने से घास उग आई है। दिसंबर 2020 के महीने में भी यहां कई लोग डेंगू की चपेट में आए थे। पंकज वार्ष्णेय एवं दुर्गेश वार्ष्णेय का कहना है कि मुकुंद विहार कॉलोनी दो साल पहले नगर निगम में शामिल हो गया है। 2019 से वह नगर निगम में शिकायत करते आ रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। मच्छरों के काटने से अक्सर लोग बीमारी की चपेट में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें