फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर मारपीट प्रकरण में एक और मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
केके हॉस्पिटल मारपीट प्रकरण में डॉक्टरों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इस मामले में डॉक्टरों पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा जाम के दौरान राहगीर से मारपीट के आरोप में दर्ज हुआ है। इस घटना का उसी शाम वीडियो वायरल हुआ था। अब वादी मुकदमा दर्ज कराने पहुंचा है।
विज्ञापन

शनिवार को डॉक्टर जब जाम लगाकर बैठे थे तो दोपहर करीब तीन बजे सतीश कुमार निवासी किशनपुर विशाल मेगा मार्ट से पैदल अपने घर जा रहा था। तभी वहां जाम व भीड़ लगी थी। इसी भीड़ में उसने निकलने के लिए रास्ता मांगा। इसी बात पर उसके साथ मारपीट की गई। उसने मारपीट में दो लोग पहचाने हैं, जिनमें डॉक्टर अनूप व डॉक्टर रितिजेय हैं। बाकी आठ दस लोगों में केके हॉस्पिटल स्टाफ व अन्य अज्ञात लोग शामिल थे। उसने बताया कि उस घटना के दौरान मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाया। किसी ने वीडियो भी बतौर साक्ष्य बना लिया था। सीओ तृतीय अनिल समानिया ने क्वार्सी थाने में जाम के दौरान मारपीट में दो डॉक्टर व अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है। बता दें कि तीमारदार व डॉक्टर मारपीट मामले में यह डॉक्टर पक्ष के खिलाफ तीसरा मुकदमा दर्ज हुआ है।
एसएसपी दफ्तर पहुंचे करणी सेना के पदाधिकारी
करणी सेना जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे। एसएसपी की गैर मौजूदगी में बैठे अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर तीमारदार से मारपीट के आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ में तीमारदार पर मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाने का विरोध किया। साथ में हास्पिटल के लाइसेंस को निरस्त करने, जाम में शामिल एंबुलेंस का परमिट निरस्त कराने की भी मांग की। निलंबित पुलिसकर्मी की बहाली की मांग की। इस मामले में भरोसा दिया गया कि जांच हो रही है। उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें