देश-प्रदेश में राजनीतिक क्षेत्र में प्रबल भागीदारी पर मंथन करने के लिए देशभर के वैश्य भामाशाह आगामी सात फरवरी को आयोजित हो रहे वैश्य महाकुंभ में सिंहनाद करने अलीगढ़ आ रहे हैं। यह जानकारी सोमवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने एक होटल में प्रेसवार्ता कर दी।
राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य संयोजक मानव महाजन एडवोकेट ने बताया कि सात फरवरी को सुबह 11 बजे से अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का अलीगढ़ में राष्ट्रीय अधिवेशन (वैश्य महाकुंभ) का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता के सानिध्य एवं उत्तर प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता के निर्देशन में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की 13 राज्यों के 190 से भी अधिक जनपदों में कार्यरत इकाइयों से हजारों की संख्या में वैश्य प्रतिनिधि अलीगढ़ आ रहे हैं। इससे पहले छह फरवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक भी यहां आयोजित होगी। वैश्य महाकुंभ में केंद्र व प्रदेश सरकार के कई मंत्रीगण व अनेक विशिष्ट विभूतियां भाग लेंगी।
राष्ट्रीय युवा महासचिव पंकज धीरज व प्रदेश मंत्री दीपक गर्ग ने बताया कि आगरा रोड स्थित कैलाश फार्म एवं इंद्र कमल गार्डन में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित कर रहे हैं। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन भी किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा एवं जिलाध्यक्ष कमल गुप्ता ने बताया कि अलीगढ़ का सौभाग्य होगा कि पूरे देश के वैश्य बंधु के आतिथ्य का अवसर प्राप्त मिल रहा है। संयोजक मंडल में राष्ट्रीय महासचिव मानव महाजन, राष्ट्रीय युवा महासचिव पंकज धीरज, प्रदेश सचिव दीपक गर्ग, महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा, स्वप्निल जैन, आलोक अग्रवाल, जय गोपाल वीआईपी, ऋ षभ गर्ग, सौरभ बाल जीवन, पवन खंडेलवाल, विष्णु भैया, अनूप गुप्ता विजडम, राजेंद्र कोल को जिम्मेदारी दी गई है। अधिवेशन में उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष 2021 में होने वाले विधानसभा एवं निगम चुनाव को लेकर रणनीति भी तैयार की जाएगी। इस मौके पर राकेश वार्ष्णेय, अनिल कुमार बंसल, संतोष वार्ष्णेय, वरिष्ठ मंत्री आदि मौजूद रहे।