फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे रोड-महावीरगंज में जाम से व्यापारियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों की एक बैठक बृहस्पतिवार को इंदिरा मार्केट कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय की अध्यक्षता में आहूत की गई। रेलवे रोड में प्रतिदिन लगने वाले जाम पर व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि रिक्शा व मालवाहक टेंपो के कारण रेलवे रोड, बड़ा बाजार, महावीरगंज, छिपैटी आदि व्यस्त बाजारों में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सर्दी बढ़ने से कोरोना का प्रकोप भी बढ़ना शुरू हो गया है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए इन भीड़भाड़ वाले बाजारों में ई-रिक्शा व मालवाहक वाहन प्रतिबंधित किए जाएं। व्यापारी नेता ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि दुकानदार अपने स्कूटर, मोटरसाइकिल दुकान के आगे लगा देते हैं।
उसके उपरांत जब ग्राहक आता है तो तिरछे वाहन सड़क पर लगा देता है, जिससे सड़क पर अतिक्रमण हो जाता है। मास्टर ओमप्रकाश व हाजी सुलेमान ने कहा कि भीड़ को देखते हुए वाहनों की अलग से पार्किंग की व्यवस्था की जानी चाहिए व रिक्शा का प्रवेश बंद होनी चाहिए। राजीव सिंह ने कहा कि तेज आवाज में बज रहे पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम से व्यापारी बहुत परेशान हैं। इस मौके पर सरदार ढाल सिंह, विजय गुप्ता, विशाल भगत, अनिल राज गुप्ता, मोहम्मद इनाम, पुष्कर वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें