फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली से पहले आबादी में बसे देशी आतिशबाजों पर शिंकजा

विज्ञापन
विज्ञापन
देशी आतिशबाजी निर्माण के लिए मशहूर अपने जिले में दीपावली से ऐन पहले ऐसे आतिशबाजों को चिह्ति करना शुरू कर दिया है जो अब आबादी क्षेत्र में आ गए हैं। ऐसे 11 आतिशबाजों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति अगिभनशमन विभाग के स्तर से जिलाधिकारी से की गई है। जिसमें चार आतिशबाजों के लाइसेंस निरस्त करने और सात के लाइसेंस नवीनीकृत न करने की संस्तुति इस आधार पर की गई है कि इनके कार्यस्थल अब आबादी क्षेत्र में आ गए हैं।
विज्ञापन

सीएफओ स्तर से जिनके विषय में निलंबन की संस्तुति की गई है, उनमें चंडौस के देशी पटाखा विक्रेता बेनामी सिंह, मुकेश कुमार, राजकुमार व योगेश शामिल हैं। दरअसल, लाइसेंस के निलंबन की संस्तुति की वजह आबादी क्षेत्र में पटाखों का उत्पादन व भंडारण है। वहीं, पटाखा विक्रेता बनी सिंह इगलास, चमन सिंह चंडौस, इंद्रजीत प्रेमी इगलास, जितेंद्र बरला, लियाकत अली जंगलगढ़ी अतरौली, नूर अहमद काजिमाबाद अतरौली, पप्पू सिंह इगलास के लाइसेंस को नवीनीकरण न किए जाने की रिपोर्ट सीएफओ विवेक शर्मा ने डीएम को सौंपी है।
इन विक्रेताओं को लेकर जो रिपोर्ट दी गई है, उसमें पटाखों का उत्पादन व भंडारण आबादी इलाकों में बताया गया है। रिपोर्ट मे पटाखा विक्रेताओं के भंडारण को सील करने की सिफारिश की गई है। बता दें कि अपने जिले में प्रत्येक वर्ष दीपावली के आसपास देशी आतिशबाजी बनाने वालों के यहां कोई न कोई हादसा होता है। इसी को लेकर पहले से यह तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें