फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम बंद कर हड़ताल पर गए दीनदयाल अस्पताल में सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
तुर्कमानगेट पुलिस चौकी के गेट पर सफाईकर्मियों ने डाला कूड़ा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के सफाईकर्मी काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं। इसकी वजह से दीनदयाल की सफाई व्यवस्था गड़बड़ा गई।
विज्ञापन

चंदपा की बिटिया के साथ दरिंदगी की घटना से सफाई कर्मचारी आंदोलित हैं। नगर निगम के सफाईकर्मी काम पर लौटे ही थे कि दीनदयाल के सफाई कर्मी काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल के कई कर्मचारी काम बंद कर धरना-प्रदर्शन करने लगे। वे लोग हाथरस के डीएम, एसपी को हटाने एवं वाल्मीकि समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक बिटिया के परिवार को इंसाफ नहीं मिल जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएमएस को सौंपा। सीएमएस डॉ. एबी सिंह ने बताया कि कुछ कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं। कोविड-19 अस्पताल के अंदर के सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी तुर्कमानगेट पर डाला कूड़ा
चंदपा की घटना से आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को पुलिस चौकी तुर्कमान गेट पर कूड़ा डाल दिया। इससे पुलिसकर्मियों की परेशानी और बढ़ गई है। वह कुछ बोल भी नहीं पा रहे हैं। बृहस्पतिवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने गली-मोहल्ले से कूड़ा इकट्ठा किया और चौकी के पास लाकर ट्रॉली पलट दी। उनका कहना था कि चंदपा की बिटिया के साथ इंसाफ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें