फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में परिवारवाद नहीं परिवार भाव हैं : प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
ई बुक का विमोचन करते प्रभारी मंत्री सुरेश राणा - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने मंगलवार को भाजपा जिला अलीगढ़ की ई बुक 'सेवा ही संगठन' का विमोचन किया। वर्चुअल कार्यक्रम में मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि यह ई बुक अलीगढ़ के कार्यकर्ताओं की परिश्रम की पराकाष्ठा का संकलन है।
विज्ञापन

भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने वाली पार्टी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक विकास पहुंचाना चाहते थे। हम उन्हीं के सपनों को पूरा करने में जुटे हैं। हम राजनीति भी राष्ट्रवाद पर करते हैं। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। उसके बाद पार्टी और परिवार का नंबर आता है। हमारे यहां परिवारवाद नहीं परिवार भाव है। सामान्य परिवार में जन्मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया के शक्तिशाली नेता है। अपने संबोधन के दौरान प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि प्रियंका ने प्रवासी लोगों का मजाक उड़ाया। प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए प्रियंका गांधी ने जिन बसों का नंबर दिया था, जांच करने पर पता चला कि टेंपो का नंबर है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण जब सभी लोग अपने घरों में बंद थे, उस समय भाजपा के कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों की सेवा कार्य में लगे हुए थे।
मुख्य वक्ता भाजपा की प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा 14 से 20 सितंबर के बीच सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया जाता है। यह मोदी जी का 70 वां जन्मदिन होगा। पूरे सप्ताह अलग-अलग दिन अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने सप्ताह भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। अलग-अलग पदाधिकारियों को कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम में अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद राजवीर सिंह दिलेर, राज्यमंत्री संदीप सिंह, विधायक ठाकुर दलवीर सिंह, ठाकुर जयवीर सिंह, रवेंद्रपाल सिंह, अनूप प्रधान, राजकुमार सहयोगी, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष व जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें