फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड पर ढहाए गए 71 छोडे-बड़े अतिक्रमण

विज्ञापन
मिनाक्षी रोड से अतिक्रमण को हटासे नगर निगम कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नगर निगम ने पान दरीबा (स्टेशन रोड), मीनाक्षी पुल से लेकर गुरुद्वारा रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान 71 छोटे-बड़े अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। हालांकि पहले से दुकानदारों द्वारा खुद अतिक्रमण हटा लेने से नगर निगम की टीम को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी सुबह से ही पान दरीबा पहुंच गए। दुकानदारों व अन्य लोगों द्वारा अतिक्रमण हटा लेने के कारण अधिकारियों का फोकस नालों पर रहा। नालों पर स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। साथ ही नालों की सफाई भी चलती रही। यह वह इलाका है, जहां बारिश होने के बाद जलभराव सबसे अधिक होता है। पूरे गुरुद्वारा रोड व आसपास के क्षेत्र में जलभराव हो जाता है। अभियान के दौरान छोटे-बड़े कुल 71 अतिक्रमण हटाए गए।
सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने बताया कि नाले पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण होने से नालों की सफाई में दिक्कत होती है और जलभराव होता है। अभियान में सहायक नगर आयुक्त रोहित सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिवकुमार, प्रभारी अधिशासी अभियंता अतर सिंह, सहायक अभियंता सिब्ते हैदर, कर अधीक्षक अजीत कुमार राय, जोनल स्वच्छता अधिकारी महेंद्र सिंह, अवर अभियंता संजय कुमार, योगराज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

ज्ञानसरोवर 100 फुटा रोड का अभियान फिलहाल स्थगित
अलीगढ़। 10 सितंबर को ज्ञान सरोवर-मानसरोवर स्थित 100 फुटा रोड पर चलने वाले अभियान को स्थगित कर दिया गया है। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने बताया कि उन्होंने 100 फुटा रोड का निरीक्षण किया। क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को ठीक से चिन्हित नहीं किया गया है। इसकी वजह से 10 सितंबर के अभियान को स्थगित कर दिया गया है। 12 सितंबर को जमालपुर फ्लाई ओवर के नीचे से जमालपुर रेडियो कालोनी, 14 सितंबर को मीनाक्षी पुल से एसएमबी कालेज से अतरौली अड्डे तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें