फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते के चाचा ने संबंधों की खातिर मार डाला युवक

विज्ञापन
हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
लोधा के गांव अकरावत के युवक सोनू की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने अपने दोस्तों संग मिलकर की थी। यह खुलासा पूछताछ के बाद हो गया है। सोनू प्रेम संबंधों में बाधक बना रहा था। पूर्व में इसे लेकर झगड़ा भी हो चुका था। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि उसकी पत्नी व अन्य नामजदों की भूमिका की जांच चल रही है। खास बात यह है कि मुख्य आरोपी मृत सोनू के रिश्ते का चाचा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिषेक ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि 27 जुलाई की दोपहर गायब हुए सोनू के पिता ने खोजबीन के बाद 28 जुलाई को पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस मामले में खोज करते हुए पुलिस ने 29 जुलाई की सुबह शक पर एक आरोपी पप्पू को हिरासत में लिया तो उसने हत्या किया जाना स्वीकारते हुए शव बरामद कराया। साथ ही पुलिस व परिवार के साथ शव बरामद कराने में लगे हुए सोनू के गांव के ही पड़ोसी रिश्ते के चाचा अनिल को भी गिरफ्तार किया गया।
रात भर की पूछताछ में साफ हुआ कि अनिल के सोनू की पत्नी से प्रेम संबंध हैं। इनकी जानकारी सोनू को थी और विरोध करता था। पूर्व में झगड़ा भी हुआ था। इसी बात को लेकर यह हत्या की गई। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। इनसे तमंचे, कारतूस व सोनूू की बाइक मिली है, जबकि इस मामले में नामजद किए गए दो अन्य आरोपियों व सोनू की पत्नी की भूमिका जांची जा रही है। इस मौके पर सीओ गभाना देवी गुलाम, एसओ लोधा रामवकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें