फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच से छह कोरोना मरीज होने पर इलाका होगा कटेनमेंट जोन और तीन दिन बंद रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को रोजाना की समीक्षा बैठक में एसएसपी मुनिराज जी ने कहा कि जहां भी कोरोना के पांच या छह मरीज हैं, वहां कंटेनमेंट जोन बना कर पूरा इलाका तीन के दिन के लिए बंद करा दिया जाए। इस पर डीएम ने एडीएम सिटी, एसपी क्राइम तथा समस्त थानावार मजिस्ट्रेट को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। अब ऐसे कंटेनमेंट जोन तीन दिन बंद रहेंगे। डीएम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रभारी अधिकारी कोरोना कंट्रोल रूम ने बताया कि निगरानी टीमों में विशेष कर आशाओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण सही से नहीं किया जा रहा है। इस पर सीएमओ डा. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में 99 एवं शहरी क्षेत्र में 166 व्यक्तियों के नमूनों की जांच हुई है। घर-घर सर्वे में कोविड-19 के समरूप लक्षण वालों को पहचान कर उनके नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोरोना के सामान लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत है तो ऐसे लोगों की जांच की जाए। अस्थमा, उच्च रक्तचाप, किडनी, मधुमेह रोग वालों को अगर ऐसे लक्षण हो तो उनकी जांच प्राथमिकता पर 48 घंटे के अंदर कराई जाए। एसडीएम कम से कम 20 गांवों का निरीक्षण करें। कंट्रोल रूम प्रभारी ने कहा कि मरीजों ने बताया कि एल-1 अस्पताल सीएचसी अतरौली में केवल एक ही टॉयलेट कार्य कर रहा है तथा डाक्टर मरीजों को नहीं देख रहे है एवं रक्तचाप चेक नहीं कर रहे है। इस पर सीएमओ को व्यवथाओं को सही कराने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें