कोविड-19 की जांच कराते उपसभापति नगर निगम पुष्पेंद्र जादौन ।
- फोटो : CITY OFFICE
नगर निगम के उप सभापति पुष्पेंद्र सिंह जादौन एवं मुख्य सचेतक दिनेश गुप्ता सहित कई भाजपा पार्षदों ने कोरोना जांच के लिए अपना नमूना दिया है। जनता की जांच कराने के लिए जल्द ही वार्ड में कैंप लगाने की योजना है।
मुख्यमंत्री एवं पार्टी के निर्देश पर उपसभापति पुष्पेंद्र जादौन एवं दिनेश गुप्ता बुधवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए पहुंचे। बाद में कुछ और पार्षदों ने जिला अस्पताल जाकर नमूना दिया।
कुछ पार्षद अपने परिजनों के साथ नमूना देंगे। उपसभापति पुष्पेंद्र जादौन ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं पार्टी के निर्देश पर पार्षद नमूना देकर आम जनता के बीच कोरोना जांच कराने का संदेश देंगे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जिला, तहसील, ब्लाक एवं वार्ड स्तर पर नि:शुल्क कोविड-19 जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना जांच कराने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं है।