फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ की भी छह किशोरियां कानपुर के बालिका गृह केंद्र में

विज्ञापन
नीरा वार्ष्णेय । अध्यक्ष बाल कल्याण समिति । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कानपुर के स्वरूप नगर स्थित सरकारी बाल संरक्षण गृह में 57 किशोरियों के कोरोना संक्रमित और सात के गर्भवती मिलने की खबर से अलीगढ़ में भी खलबली मच गई। दरअसल, अलीगढ़ की छह किशोरियां कानपुर के बाल संरक्षण गृह में रह रही हैं। इस पर बाल कल्याण समिति अलीगढ़ की अध्यक्ष ने तत्काल कानपुर प्रशासन से मामले की जानकारी की। राहत की बात यह है कि अलीगढ़ की बच्चियां कानपुर के मसवानपुर स्थित बालिका गृह केंद्र में रह रहीं हैं। वह फिलहाल सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष नीरा वार्ष्णेय ने बताया कि अलीगढ़ की नौ किशोरियां कानपुर में थीं। इसी माह तीन किशोरियां वहां से वापस आ गई हैं। वह सभी मसवानपुर स्थित केंद्र में प्रगति सेवा संस्थान की देखरेख में रह रही हैं, जो अभी तक कोरोना संक्रमण से बचा हुआ है। 57 बच्चियों के कोरोना और सात के गर्भवती मिलने की घटना स्वरूप नगर स्थित बालिका गृह केंद्र में हुई है। इस केंद्र में दो साल पहले अलीगढ़ से दो बच्चियों को भेजा गया था। मगर, वहां के प्रशासन ने उनको लेने से इनकार कर दिया था। इस पर अब बच्चियों को मसवानपुर के केंद्र में भेजा जाता है। जो बच्चियां वापस आना चाहती हैं। उनके अभिभावकों की सहमति लेकर वापस बुला लिया जाता है। साथ ही 18 वर्ष की उम्र पूर्ण होने पर भी बच्चियों को बुला लिया जाता है। केंद्र संचालिका को अलीगढ़ की बच्चियों के भी कोरोना टेस्ट कराने के लिए पत्राचार किया गया है।
तालानगरी स्थित शेल्टर होम में सभी बच्चे सुरक्षित
अलीगढ़। जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि तालानगरी स्थित शेल्टर होम में वर्तमान में 45 बच्चे हैं। इनमें से रैंडम सैंपलिंग के तहत 14 का कोरोना टेस्ट कराया गया है। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। शेल्टर होम में सैनिटाइजिंग और सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क के प्रयोग का खासा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें