राशन वितरण के दूसरे चरण में पिछले तीन दिनों में ही 3.70 लाख लोगों ने राशन ले लिया। हालांकि ओटीपी व्यवस्था के चलते प्रवासी श्रमिकों को राशन फिलहाल बंट नहीं सका है। इन्हें 25 जून के बाद एक साथ राशन दिए जाने की योजना है।
लॉकडाउन के बाद से दो चरणों में बंट रहे राशन के दौरान दूसरे चरण का वितरण 20 जून से शु
रू हुआ। तीन ही दिनों में 3.70 लाख परिवारों ने राशन उठा लिया। बताते चलें कि दूसरे चरण में प्रति यूनिट पांच किलो चावल एवं एक कार्ड पर एक किलो चना मुफ्त दिया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि प्रवासियों को ओटीपी सिस्टम के कारण दिक्कतें आ रही हैं। सिस्टम में राशन के लिए आने वाले प्रवासियों को उनके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी दिया जाता है। इसी ओटीपी को डालकर डीलर उन्हें राशन उपलब्ध कराता है। डीएसओ ने बताया कि इस प्रक्रिया में कभी नेटवर्क तो कभी अन्य दिक्कतों के चलते इन सभी 2 हजार प्रवासी परिवारों को 25 जून के बाद राशन बंटवाया जाएगा।