फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वा एक्सप्रेस की बोगी से उठी चिंगारी

विज्ञापन
हॉट एक्सेल खराब होने पर प्लेटफार्म पर ट्रेन चलने का इंतजार करते यात्री। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस की एस-8 बोगी के पहियों से अचानक से उठी चिंगारी के बाद गाड़ी थम गई। जंक्शन पर ट्रेन 7:10 पर पहुंचने के बाद 9:35 बजे तक खड़ी रही। काफी जद्दोजहद के बाद कोच को अलग करके ट्रेन को आगे रवाना किया गया। क्षतिग्रस्त बोगी में सवार 76 यात्रियों को अन्य बोगियों में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम के मुताबिक दिल्ली से हावड़ा जा रही ट्रेन की बोगी संख्या एस-8 के पहियों से अचानक से हॉट एक्सल के चलते रेलवे जंक्शन के निकट पहुंचते ही चिंगारी उठी। चालक ने निर्धारित दो नंबर प्लेटफार्म पर लाकर गाड़ी को खड़ा कर दिया। इसके बाद टेक्निकल स्टाफ को बुलाया गया। उन्होंने काफी देर तक प्रयास किया। इसके बाद भी बोगी को ठीक नहीं किया जा सका। इस पर उसे अलग किया गया। इसमें सवार 76 सवारियों को अन्य बोगियों में शिफ्ट किया गया। गाड़ी को 9:35 बजे जंक्शन से रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें