फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 1750 भट्ठा मजदूर बिहार रवाना

विज्ञापन
ट्रेन में बैठने जाते मजदूर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के दौरान फंसे ईंट भट्ठा मजदूरों को उनके गृह राज्य बिहार तक पहुंचाने के लिए बुधवार को रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म सात से एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन को में कुल 1750 श्रमिकों को भेजा गया। आज यानी बृहस्पतिवार को दो ट्रेन और बिहार के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने बताया कि बीडीके ईंट भट्ठा संचालक ने अपने खर्च पर 1750 मजदूरों को भेजा है। वहीं, बाकी की दो ट्रेनों को कल रवाना किया जाएगा। श्रमिकों का डाटा रिकार्ड करने के साथ ही उनकी परीक्षण किया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग के तहत उनको अलीगढ़ जंक्शन पर ट्रेन में बैठाकर रवाना किया गया। इस दौरान आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे और प्रशासन सहित सिविल पुलिस की टीम भी तैनात रही।
जंक्शन पर सोशल डिस्टेंसिंग, बाहर उड़ी नियमों की धज्जियां
श्रमिकों को ईंट भट्ठों से जंक्शन तक पहुंचाने के लिए भट्ठा संचालक ने जानवरों की तरह लोडिंग वाहनों में लाद दिया। जैसे-तैसे जान पर खेलकर वह लोग जंक्शन पर पहुंचे। स्टेशन पर उतरने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। श्रमिकों ने बताया कि भरी धूप में बिना छत वाले वाहनों में बैठाकर भेजा गया है। किसी ने भी मजदूरों पर तरस नहीं खाया। हालांकि स्टेशन पर पहुंचते ही अधिकारियों ने उचित दूरी के साथ लाइन में खड़ा करके उनको ट्रेन में सीट आवंटित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें